अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*आज मगलवार मवाना नगर के फलावदा रोड स्थित कृषक इंटर कॉलेज में गणितज्ञों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10 के हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों ने महान गणितज्ञों के जीवन और योगदान को अपनी कल्पनाशीलता और कला के माध्यम से जीवंत किया।प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज के राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार के निर्देशन में गणित के शिक्षक एवं लेखक सुशील कुमार ने कियाप्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि जागृत करना और उन्हें महान गणितज्ञों से प्रेरणा दिलाना था।विद्यार्थियों को संबोधित करते हुएसुशील कुमार ने कहा कि गणितज्ञों के चित्र हमें प्रेरित करते हैं, और हमें सिखाते हैं कि हर रेखा और आकृति में ज्ञान का भंडार छिपा है।” निर्णायकों ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और गणितज्ञों के बारे में की गई व्याख्या की सराहना की।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंश , द्वितीय स्थान अभिषेक तथा तृतीय स्थान मोनू को प्राप्त हुआ। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने कहा कि“गणित केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि सोचने और समझने की कला है। ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में रचनात्मकता और तर्कशक्ति दोनों को विकसित करती हैं।”उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और इतने सुंदर आयोजन के लिए सुशील कुमार का भी धन्यवाद किया और कहा कि कॉलेज में इस प्रकार के आयोजन आगे भी होते रहेंगें l निर्णायक मंडल में गणित के शिक्षक अमित कुमार शिवम त्यागी और आस्था रहे lइस अवसर पर सर्वेश कुमार, राकेश कुमार, सचिन कुमार एवं नाहर सिंह उपस्थित रहे l
