अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज मंगलवार मवाना नगर में कोतवाली मवाना में रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारी को बुलाकर एसपी देहात अभिजीत कुमार ने मीटिंग की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए l साथ ही किला स्टैंड रामलीला ग्राउंड पर पहुंचकर ए डी एम ई, एसपी देहात मेरठ, उप जिलाधिकारी मवाना, क्षेत्राधिकार मवाना व थाना प्रभारी रामलीला ग्राउंड का मौका मुयाना करके रामलीला पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए l आज मंगलवार एसपी देहात अभिजीत कुमार ने सभी रामलीला कमेटी पदाधिकारी को बुलाकर मवाना कोतवाली में मीटिंग की l जिसमें एडीजी मेरठ एसएसपी मेरठ द्वारा दिए गए निर्देशों से अवगत कराया। इस दौरान एसपी देहात ने कमेटी पदाधिकारियों को बताया कि रामलीला कार्यक्रम स्थल को सीसीटीवी कैमरों से लगाए जाएं l जिससे दशहरा पर्व के अवसर पर रावण दहन के दौरान पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा सकेl रामलीला प्रसारण,मंचन के दौरान जनता छतों की मुंडेर या दीवारों पर ना बैठ पाए l रावण दहन के समय प्रवेश व निकास की व्यवस्था पूर्व में सुनिश्चित कर ली जाए l वाहन पार्किंग की व्यवस्था कर करके वहां एक बोर्ड भी लगा दिया जाए और लाइट की उचित व्यवस्था भी की जाए l रामलीलाओं में डॉक्टर एंबुलेंस,फायर ब्रिगेड,एनाउंसमेंट के लिए माइक की व्यवस्था का ध्यान रखा जाए l रावण की लंबाई पूर्व के वर्षों की भांति ही रखें उसकी लंबाई को बढ़ाया ना जाए l और साथ ही रावण के आसपास बीस से पच्चीस फीट जगह छोड़ कर रखी जाए। और उसकी बेरी कटिंग की जाए l इस दौरान सीओ मवाना पंकज लवानिया,थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन भी मौजूद रहे। कमेटी पदाधिकारियों ने एसपी देहात को बताया कि दशहरा पर्व पर शराब के ठेकों को बंद रहेंगे l साथ ही मीट आदि की दुकानों को भी बंद रहेगी l और इंस्पेक्टर मवाना पूनम जादौन को निर्देशित किया कि शराब के ठेकों एवं मीट बेचने वाले लोगों को पूर्व में ही चालान थमा दिए जाएं और उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए जाएं कि दशहरा पर्व पर ये दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी l अगर कोई नियमों को उल्लंघन करता पाया गया तो कठोरतम कार्यवाही की जायेगी। थाने पर मीटिंग करने के बाद अधिकारियों ने किला रोड़ स्थित रामलीला मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने रावण दहन स्थल,रामलीला मंचन स्थल एवं रामलीला मैदान में लगने वाले मेलास्थल का भी निरीक्षण किया इस दौरान एडीएम व एसपी देहात ने एसडीएम मवाना संतोष सिंह व सीओ मवाना पंकज लवानिया के साथ साथ रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इसके बाद आलाधिकारियों ने आरएएफ बटालियन के साथ मवाना की बस स्टैंड पुलिस चौकी से लेकर मेरठ रोड़ होते हुए कस्बे के विभिन्न बाजारों संवेदनशील, अतिसंवेदनशील इलाकों में भी फ्लैगमार्च किया। जिसको लेकर आज मवाना में फोर्स के साथ रामलीला मैदानों का निरीक्षण किया गया और फोर्स के साथ फ्लैगमार्च भी किया गया है साथ ही लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है यदि त्यौहारों पर किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अखिल कौशिक,प्रबंधक राजेंद्र चौहान,गुड़मंडी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा,प्रबंधक योगेंद्र जाटव,श्री आदर्श रामलीला कमेटी के प्रधान सुभाष गाबा,भाजपा नेत्री सुधा चौहान,रवि गोला,भाजपा नेता सुभाष दीक्षित,भाजपा नेता संजय शर्मा,प्रज्ज्वल चौहान,रामलीला कमेटी ढ़िकोली के अध्यक्ष अजय चौहान आदि मौजूद थे।
