विद्यापीठ मंडौरा में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षित एवं संस्कारवान बनाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे अपने अपने विषय के तीन विद्वान प्रोफेसर डॉ. राकेश राणा एमएमएच कॉलेज गाज़ियाबाद समाज शास्त्र विभाग विकास नागर शिक्षाविद एवं मस्तिष्क एकाग्रता विशेषज्ञ और राजीव नवल मुख्य संपादक उलझन सुलझन समाचार पत्र एवं वरिष्ठ समाजसेवी ने हिस्सा लिया, प्रो० डा० राकेश राणा ने क्लास रूम शिक्षा के अलावा शिक्षा ग्रहण करने के दूसरे व्यवहारिक तरीकों से अभ्यास करके बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं इस पर विस्तार से बताया विकास नागर ने मस्तिष्क एकाग्रता के कई अभ्यास कराये। मोटिवेशनल स्पेशलिस्ट राजीव ने आज के युग में प्रतियोगिता आधारित परफॉरमेंस को कैसे और सुधारें उसके तरीके बताये और राजीव ने एक महान शिक्षाविद आई आई एम् अहमदाबाद के पूर्व प्रोफेसर डॉ. जगदीप सिंह छोकर के जीवन का उदाहरण देते हुए बताया डॉक्टर जगदीप छोकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के संस्थापक सदस्य थे और उन्होंने चुनावी सुधार मतदाता जागरूकता जैसे मुद्दों को आमजन के समक्ष रखा तथा मृत्युपरांत देह दान करके अपने जीवन को समाज और राष्ट्र को समर्पित कर दिया। विद्यार्थी नवाचार सम्बन्धी शिक्षा मस्तिष्क की एकग्रता और स्व. जगदीप छोकर के उदाहरण से एक प्रेरणादायक सीख पाकर काफी उत्साहित थे।संस्थापक प्रधानाचार्य,मेजर नारायण सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उनका आभार प्रकट किया। विद्यालय की कोऑर्डिनेटर स्वीटी मैडम ने अतिथियों को स्कूल की गतिविधियों से अवगत कराया और बच्चों को आगंतुक विद्वानों के विचारों का अनुशरण करने के लिए प्रेरित कियाइस अवसर पर शिक्षकगण मांगेराम,जेन्स गौतम ,रविश नवीन और कुमारी आँचल गौतम तथा क्षेत्र के कई जिम्मेदार व्यक्ति भी मौजूद रहे।
