नगर पालिका परिषद् द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाडा 2025 अभियान के अन्तर्गत नगर मे विशेष सफाई अभियान चलाया :

नगर पालिका परिषद् द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाडा 2025 अभियान के अन्तर्गत नगर मे विशेष सफाई अभियान चलाया :

कम्बोज संवाददाता मवाना

आज मंगलवार मवाना ।नगर के तहसील रोड स्थित नगर पालिका परिषद् द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाडा 2025 अभियान के अन्तर्गत नगर के आकाक्षां कालोनी स्थित पार्क में पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक जी अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार जी की अध्यक्षता में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें पार्क की तली-झाड सफाई करायी गयी। जिसके पश्चात पालिका अध्यक्ष महोदय अखिल कुमार कौशिक जी व भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री समीर चैहान द्वारा पार्क में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के साथ वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के दौरान पालिका द्वारा उक्त पार्क में छायादार व फलदार वृक्ष लगवाये गये। साथ ही पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक व अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार जी द्वारा पार्क के आस-पास के नागरिकों से पार्क को साफ सुथरा रखने व अपने-अपने घरों से निकलने वाला गीला व सूखा कूडा अलग-अलग पालिका वाहनों में दिये जाने एवं सफाई कार्य में पालिका का सहयोग करने की अपील की गयी। उक्त कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक जी अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार जी भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री समीर चैहान जी, वार्ड सभासद ओमपाल, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, निपुण चैहान व नगर के गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *