अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज मंगलवार मवाना नगर के तहसील परिसर में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा तनु पुत्री सोहनवीर बनी एक दिन की है। एसडीएम तहसील पहुंचकर लिया चार्ज,क्षेत्र के गांव किशोरीपुरा की रहने वाली तनु पुत्री सोहनवीर मवाना के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा है। तनु के पिता सोहनवीर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत तनु को एक दिन का उप जिलाधिकारी बनाया गया l जिसके बाद तनु ने अपने स्कूल की वार्डन पूनम रानी के साथ तहसील पहुंचकर उप जिलाअधिकारी संतोष सिंह से चार्ज लिया और फरियादियों की समस्याएं भी सुनी मीडिया से बात करते हुए तनु ने कहा कि वो भविष्य में आईपीएस अफसर बनना चाहती हैं।और देश के लिए कुछ करना चाहती हैं साथ ही साथी छात्राओं को सुझाव देते हुए बताया कि पढ़ाई लिखाई में खुद को पूरे तरीके से समर्पित कर दो जिससे आगे चलकर देश का नाम रोशन करते हुए कुछ बड़ा करके दिखाएं l
