परिजनों ने लगाया इल्जाम शादी के बाद पति पत्नि मे चल रहे विवाद हो लेकर हुई हत्या**अमित कम्बोज संवाददाता मवाना हस्तिनापुर* आज बुधवार मवाना क्षेत्र के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में दोपहर सैफपुर कर्मचंदपुर मार्ग पर 20 वर्षीय युवक युवक का शाव मिला l जिसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई l और आसपास के गांव वालों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई l सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को CHC पहुंचवाया l पुलिस द्वारा सबका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया l जहाँ परिजनों द्वारा हस्तिनापुर थाना प्रभारी को तहरीर सौंप दी गई l प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान उज्ज्वल पुत्र सुभाष के रूप में हुई है। जो एक मेडिकल स्टोर का संचालक था l मृतक के पिता ने बताया 8 महीने पूर्व कस्बे स्थित सौरभ उर्फ शैंकी पुत्र महेश की शादी शमली निवासी युवती के कराई थी। शादी के बाद पति पत्नि में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद उक्त युवक के परिजन लगातार सुभाष और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते यह हत्या की गई है। बुधवार दोपहर उज्ज्वल का शव गांव के पास एक खेत में पड़ा मिला, जिसके पेट में गोली लगी हुई थी। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर शाम हस्तिनापुर थाने के सामने जाम लगा दिया। जाम की सुचना पर मौके पर पहुचें मवाना क्षेत्राधिकारी संजय कुमार जायसवाल हत्या आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई के आश्वासन पर परिजनों ने जाम खोल दिया। और थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। परिजनों कस्बें निवासी सौरभ गौरव पुत्र महेश सहित कई लोगो को नामादज करते हुए हत्या की तहरीर दी।
