मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ में तिरंगा रैली में 2500 से अधिक छात्र-छात्राए हुए शामिल :

मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ में तिरंगा रैली में 2500 से अधिक छात्र-छात्राए हुए शामिल :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।

आज बुधवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह एवं थाना अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा के साथ नगरपालिका के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक , प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, समाज सेवी अनुराग दुबलिश तथा प्रधानाचार्य डॉ0 मेघराज सिंह ने एनसीसी के क्रेडिट के साथ लेफ्टिनेंट बलराज सिंह के साथ पौधारोपण किया उसके उपरांत उप जिलाधिकारी मवाना का अंग वस्त्र माला एवं पौधे के द्वारा सम्मान किया गया उसके उपरांत समस्त अतिथियों ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तिरंगा रैली मवाना नगर तथा मुख्य मौहल्लौ से होती हुई वापस विद्यालय पहुंची रेली के अंतर्गत भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के जयकारे गूंज रहे थे उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया की मवाना में कभी इतनी बड़ी रेली का आयोजन नहीं हुआ यह यहां के लिए एक ऐतिहासिक रैली है जिसने समाज के प्रति एक व्यक्ति के मन को अनुशासन के प्रति मोह लिया सभी ने अनुशासन की बेहद प्रशंसा की प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने समस्त पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया यूपी जिला अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हमारे अंदर अपनी तिरंगे का सम्मान तथा राष्ट्र की भावना कूट-कूट कर भरी होनी चाहिए हमें उन सब शहीदों को नमन करना चाहिए जिनके बलिदान से आज हम खुले आसमान के नीचे चैन की नींद ले रहे हैं उनके बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए अपने राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रत्येक कदम उठाना चाहिए अपने राष्ट्र की उन्नति हमारे घर की उन्नति है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *