किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने डूडा में भरष्टाचार क़ो लेकर आयुक्त क़ो सौंपा ज्ञापन :

किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने डूडा में भरष्टाचार क़ो लेकर आयुक्त क़ो सौंपा ज्ञापन :

मेरठ। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने पीएम शहरी आवास योजना में भरष्टाचार के विरोध में अपर नगर आयुक्त निगम के यहाँ प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा । पात्रों के बजाय अपात्रों क़ो आवास देने का आरोप लगाया।डूडा में चल रहे भ्रष्टाचार क़ो लेकर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने जमकर खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीतू गुर्जर के नेतृत्व में अनेक पदाधिकारीयों ने अपर नगर आयुक्त के समक्ष धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष नीतू गुर्जर ने आरोप लगाया की डूडा में सनचालित पीएम शहरी आवास योजना में असली पात्रों क़ो योजना का लाभ न देकर अपात्रों क़ो लाभ दिया जा रहा हैं। अपात्रों से मोटी रकम लेकर उन्हें पात्र की सूची में डाला जा रहा हैं। प्रदर्शन करने वालों में एडवोकेट दिनेश,सरणजीत, बिट्टू यादव, विकास,प्रशांत, मुस्तफा, हिमांशु आदि अनेक कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *