कृषक इण्टर कालिज में कठिन प्रतिस्पर्धा के साथ एनसीसी कैडेट्स की भर्ती सम्पन्न :

कृषक इण्टर कालिज में कठिन प्रतिस्पर्धा के साथ एनसीसी कैडेट्स की भर्ती सम्पन्न :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।

आज शनिवार मवाना नगर के फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में दो सीनीयर डिविजन/विंग व एक जूनियर डिविजन/विंग में एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रकिया विधिवत सम्पन्न हुई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने बताया कि हमारे विद्यालय का एनसीसी के क्षेत्र में गौरवशाली इतिहास रहा है जिसके अन्तर्गत इस विद्यालय के हजारों छात्र वर्तमान में सैनिक, अर्धसैनिक बल एवं पुलिस विभाग में देश सेवा कर रहे हैं व इस विद्यालय के दर्जनों राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय निशानेबाज विश्व पटल पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहे हैं। इस संस्था से निरन्तर अनेक कैडेट राष्ट्रीय गणतंत्र शिविर, राष्ट्रीय थल सैनिक कैम्प, पर्वतारोहण कैम्प आदि में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते अत्याधिक छात्र छात्राओं का एनसीसी भर्ती के प्रति रूझान रहता है। सीमित सीटों के सापेक्ष अत्यधिक प्रतिभागी होने के कारण प्रतिस्पर्धा कठिन हो जाती है। भर्ती प्रकिया में सभी मानकों का पालन किया जा रहा है ताकि योग्य कैडेट्स का चयन पूर्ण पार्दर्शिता के साथ किया जा सके। भर्ती प्रकिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, वजन एवं लम्बाई व दौड के माध्यम से उत्तम कैडेट्स का चयन किया जा रहा है। भर्ती प्रकिया के दौरान पूर्ण रूप से पारदर्शीता एवं सुचिता का ध्यान रखा जा रहा है। एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों को विभिन्न सेवाओं में व्यापक छूट प्रदान की जाती है जिसके चलते योग्य कैडेट्स के चयन की हमारी जिम्मेदारी बढ जाती है। प्रतिस्पर्धा के दौर में छात्र छात्राओं का कठिन प्रक्रिया से गुजरना उन्हें मानसिक रूप से भी सशक्त करता है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में अपनी महत्ती भूमिका का निर्वहन करते हुए एनसीसी की 33% रिक्तियां छात्राओं के लिए आरक्षित होती हैं। छात्र छात्राओं का एनसीसी भर्ती के प्रति उत्साह एवं जुनून युवा भारत का प्रतिबिंब प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य योग्य युवाओं को देश सेवा के प्रति सशक्त बनाना है ताकि वह भविष्य में एनसीसी प्रशिक्षण/प्रमाणपत्र का सकारात्मक लाभ उठाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अपना नेतृत्व प्रदान कर सकें। इसी क्रम में आधार लेवल से ही प्रत्येक स्तर पर निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा है।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट चन्द्रप्रताप सिंह, केयर टेकर मोहित शर्मा, केयर टेकर शिवम त्यागी एवं सैंकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *