अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।
आज शनिवार मवाना पुलिस द्वारा मुबारिकपुर फायरिंग कार्ड को लेकर एक अभियुक्त गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से एक तमंचा यह एक कारतूस बरामद हुआ l
वांछित अभियुक्त शुभम तोमर पुत्र संदीप नि0 ग्राम घटायन थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को आज दिनांक 01.08.2025 को थाना मवाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया l जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा .315 बोर , एक अदद जिन्दा कातूस .315 बोर बरामद हुआ । अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।
दिनांक 02.06.2025 को प्रदीप पुत्र सुरेशपाल के रिश्तेदार गाजियाबाद से भैस लेकर पहुँचाने आये थे अभियुक्तगण के द्वारा उन्हे रास्ते में रोककर उन पर छीटाकशी की गयी, जिसके परिणामस्वरुप दोनो पक्षों के मध्य हाथापाई हुई और वह भैस लेकर घर चले गये, इसके उपरान्त अभियुक्तगण उपरोक्त ने अपने दोस्त प्रिंस पुत्र रवि कुमार निवासी ग्राम मुबारिकपुर थाना मवाना जनपद मेरठ व अन्य साथियों को फोन करके बुलाने पर वादी मुकदमा प्रदीप पुत्र सुरेशपाल के घर पर समय करीब 17.00 बजे ताबडतोड फायरिंग की और फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए वहाँ से भाग गये । जिसके सम्बन्ध में मुकदमा वादी प्रदीप कुमार उपरोक्त द्वारा मवाना पर मु0अ0सं0 210/2025 धारा 191(2),191(3),190,109,351(2) बीएनएस पंजीकृत कराया था । फायरिंग घटनाक्रम को लेकर पहले ही सभी अभियुक्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए हैं l आज शनिवार एक वांछित चल रहे हैं उसको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा l
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उनि0 सत्येन्द्र कुमार, ह0का0 सचिन कुमार, का0 राहुल चौहान शामिल रहे l
