मथुरा। ग्राम खामिनी में आयुष आपके द्वार अभियान के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय खामिनी की चिकित्साधिकारी डॉ. ऋतु सांगवान ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया और निशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया।शिविर में बदलते मौसम से बचाव, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या, स्वस्थ जीवनशैली और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से रोगों से बचाव की जानकारी दी गई। शिविर में कुल 70 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। चिकित्साधिकारी सहित समस्त कर्मचारियों ने शिविर में उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
