निलोहा में जहारवीर गोगा जी के पावन अवसर पर एक भव्य अराजनैतिक मेला आयोजित :

निलोहा में जहारवीर गोगा जी के पावन अवसर पर एक भव्य अराजनैतिक मेला आयोजित :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आज ग्राम निलोहा में जहारवीर गोगा जी के पावन अवसर पर एक भव्य अराजनैतिक मेला आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र भर से सैकड़ों श्रद्धालुओं, किसानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीण जनों ने सहभागिता की। यह आयोजन भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पधारे श्री धर्मेंद्र मलिक जी (राष्ट्रीय प्रवक्ता, भा.कि.यू अराजनैतिक) ने मेले का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि “गोगा जी महाराज हमारी लोक आस्था और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और किसान चेतना को जागृत करने का कार्य करते हैं l
कार्यक्रम का संचालन कुश चौधरी तिगरी पूर्व जिला महासचिव ने किया l

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कालू प्रधान जी (जिला अध्यक्ष, भा.कि.यू अराजनैतिक) ने की। उन्होंने कहा कि “गोगा जी मेले के माध्यम से गांवों में भाईचारा, आपसी सहयोग और संगठन की मजबूती का संदेश जाता है। इस अवसर पर कई गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे शो सिंह प्रधान, विनीत प्रधान (ग्राम प्रधान निलोहा), बाबू राम धामा, मेराज मलिक (प्रदेश प्रभारी युवा), सुधीर पहलवान, परवीन मांगे राम जी, ए. सिंह प्रधान, सहजाद (शेरपुर), कुश चौधरी पूर्व जिला महासचिव,मंजीत धामा, सोनू धामा, भोला चौधरी, दिनेश तिगरी, आकाश गुर्जर,विशू पिलोना, मोनू मलिक, अंकित प्रधान गड़ीना, मास्टर जगदीश पाल,बब्लू जिटोली, जितेंद्र (पंची), डॉ. जुल्कर नैन, डॉ राजेन्द्र कुमार,अभिलाष हुड्डा, गुलशन (खड़ोली), वसीम (खंडोली), निर्दोष त्यागी, छोटू गेझा, नीरज राठी, जीवेंद्र भैंसा, कंवर पाल संधान, आकाश देशवाल, रोहित संधान, असलम पिलोना,कपिल पुनिया, सुंदर गुर्जर,निक्की भाटी, अमजद भैंसा,अरीब भैंसा, निक्कू राणा, वली राजपूत, समीर राजपूत, अमित छाबड़िया, आदित्य निलोहा, हर्ष धामा, ऋषिपाल प्रधान किशोरपुर, शैलू मोहम्मदपुर, योगेश प्रधान रफ़ान, सुदेश प्रधान मुबारीकपुर, मनोज प्रधान कौल, पवन कौल, कपिल मास्टर जी शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *