गंगासागर कॉलोनी के यूनिक किटी क्लब की महिलाओं ने 22 बी रेस्टोरेंट में मनाया तीज का जश्न :

गंगासागर कॉलोनी के यूनिक किटी क्लब की महिलाओं ने 22 बी रेस्टोरेंट में मनाया तीज का जश्न :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना ।

आज रविवार मवाना रोड स्थित गंगासागर कॉलोनी की महिलाओं ने 22 बी रेस्टोरेंट में तीज का त्यौहार मनाया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने जमकर धूम मचाई। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की होस्ट नीना शर्मा व पूजा सैनी ने सभी महिलाओं को फूल माला पहनाकर किया। कार्यक्रम में अनेक प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम में व प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिनका सभी महिलाओं ने जमकर लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गिफ्ट देकर तथा गले लगाकर तीज की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने तीज के गानों पर जमकर डांस किया। कार्यक्रम में मिस कंचन को मिस तीज का खिताब दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की होस्ट नीना शर्मा व पूजा सैनी ने बताया कि हरियाली तीज महिलाओं का त्यौहार है जिसे सभी महिलाओं को आपस में मिलजुल कर मानना चाहिए। त्योहारों के अवसर पर सभी महिलाओं को आपस में मिलजुल कर प्रोग्राम करने चाहिए जिससे महिलाओं को एक दूसरे के साथ अपने विचार साझा करने का अवसर प्राप्त होता है। गंगासागर कॉलोनी की महिलाएं आगे भी अपने सभी त्योहारों को ऐसे ही आपस में मिलजुल कर मनाती रहेगी। कार्यक्रम में वसुधा शर्मा, अलका सिंह, कविता सिंह, बबली कौशिक, अंजू चौधरी, शबनम गौर, नीतू सिरोही, आशु थापर, मोनिका कपासिया, वंदना सिंह, कविता सिंह, आयुषी, प्रियंका राजावत, संयम आदि महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *