ए लाइट क्लब द्वारा हस्तिनापुर रोड पर स्थित इंदिरा पैलेस एवं फार्म हाउस में एलाउट क्लब द्वारा तीज मिलन कार्यक्रम आयोजित :

ए लाइट क्लब द्वारा हस्तिनापुर रोड पर स्थित इंदिरा पैलेस एवं फार्म हाउस में एलाउट क्लब द्वारा तीज मिलन कार्यक्रम आयोजित :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना ।

आज रविवार तीज महोत्सव के उत्सव पर मवाना नगर के हस्तिनापुर रोड पर स्थित इंदिरा पैलेस एवं फार्म हाउस में एलाउट क्लब द्वारा तीज मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया lकार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर स्मिता गर्ग,डॉक्टर अल्का गर्ग ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया, इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक गीतों पर नृत्य किया कार्यक्रम संयोजक एलाइट क्लब की सचिव इशा कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि तीज महोत्सव पूरे भारतवर्ष में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है श्रावण मास में इस त्यौहार का एक अलग ही महत्व है इस त्यौहार को भगवान शिव में मां पार्वती की याद में मनाया जाता है, इस त्यौहार के दिन भगवान शिव ने मां पार्वती को सावन में झूला झुलाया था तभी से यह प्रथा निरंतर चली आ रही है तथा पूरे भारतवर्ष में इस त्यौहार को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है इस त्यौहार के दिन जहां एक और सुहागिन महिलाएं सजती संवरती हैं, दूसरी ओर आज के दिन पतंग बाजी का भी अलग ही महत्व है, कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने सामूहिक रूप से झूला झूल कर एक दूसरे को तीज पर्व की बधाई दी वही इशा कौशिक ने बताया कि एलिट क्लब द्वारा लगातार क्षेत्र में निर्धन बच्चों की पढ़ाई हेतु कार्य किया जा रहा है,वही सर्दी के मौसम में लोगों को गर्म वस्त्र भी भेंट किए गए इसके साथ ही निर्धन बच्चों की शिक्षा के लिए लगातार क्लब के मेंबर्स अपने खर्चे पर क्षेत्र में कार्य कर रही है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *