अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।
आज बृहस्पतिवार मवाना नगर के भैंसा रोड़ पर रानी लक्ष्मीबाई बालिका विद्यालय के सामने सर्राफ के घर पर नकाबपोश तीन बदमाशों ने दिन दिहाड़े धावा बोलकर परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर लूट करने का प्रयास किया महिला व उसके बच्चे द्वारा बदमाशों का विरोध करने पर फायर करते हुए हथियार की बट से महिला को घायल कर दिया और मोके से फरार हो गए l मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए l प्राप्त जानकारी के अनुसार मवाना नगर के मोहल्ला मुन्नालाल के भैंसा रोड़ रानी लक्ष्मी स्कूल के सामने पंकज अग्रवाल सर्राफ का मकान है l गुरुवार दोपहर चार बजकर 12 मिनट पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने डोर बैल बजाई जिसपर पंकज की पत्नी गुंजन ने दरवाजा खोला जिसके बाद तीनों बदमाशों ने गुंजन को गन प्वाइंट पर लेकर गहने आदि लूटने का प्रयास किया। जिसपर महिला ने विरोध किया और अकेली ही बदमाशों से भिड़ गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने अवैध हथियारों से दो फायर किए जिसमें एक फायर घर के बाहर तो दो फायर घर के अंदर किए। फायरिंग होती देख महिला व उसके बेटे काव्य ने बदमाशों को पकड़ लिया बदमाशों ने महिला गुंजन के सिर में दो जगह हथियार की बट मार दी तथा काव्य को भी धक्का देकर गिरा दिया। जिससे बेटे काव्य के भी हाथ में चोट लग गई है महिला को चोट मारने के बाद बदमाश बड़ी ही आसानी से फरार हो गए। महिला के पति पंकज ने गुंजन को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं घटना के बाद मवाना पुलिस ने भी पहुंचकर गली के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं इसी रोड पर पूर्व में भी चोरी लूट की कई वारदातें अंजाम दी जा चुकी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज खगालने शुरू कर दिए हैं l खबर लिखे जाने तक अभी कोई तैयारी नहीं सौंपी गई है l
