डीएम एसएसपी ने सड़क पर बैठकर कांवड़ियों का हाल जाना व्यवस्थाओं की तारीफ करते दिखे शिवभक्त कांवड़िए।
मेरठ…श्रावण मास की शिवरात्रि से पूर्व चल रही कांवड़ यात्रा का मुख्य पड़ाव जनपद मेरठ है यहां से हरियाणा,दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों के शिवभक्त कांवड़िए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हैं। मुख्य प्वाइंट होने की वजह से जनपद मेरठ में कांवड़ियों की आवक बड़ी मात्रा में रहती है शुक्रवार को डीएम डॉक्टर वीके सिंह,एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास सड़क पर बैठे शिवभक्त कांवड़ियों के पास बैठकर उनका हाल चाल जाना तथा काफी देर वार्ता की इस दौरान कांवड़िए भी मेरठ पुलिस व प्रशासन की तारीफ करते हुए नजर आए।
