मवाना नगर में भगवान जगन्नाथ जी की ऐतिहासिक रययात्रा धूमधाम से निकल गई :

मवाना नगर में भगवान जगन्नाथ जी की ऐतिहासिक रययात्रा धूमधाम से निकल गई :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना ।

आज सोमवार मवाना नगर में श्री शिव मन्दिर बाबा मोहनराम खोली धाम बामनी वाला की वर्षगांठ के उपलक्ष में प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली भगवान जगन्नाथ जी की ऐतिहासिक रययात्रा भगवान रामलीला मैदान से भक्तों द्वारा लाये गये विभिन्न प्रकार के प्रसाद का भोग लगाकर विधिवत तरीके से प्रारम्भ हुई। यात्रा का शुभारम्भ बाबा मोहनराम खोली धाम बामनी वाला के महन्त सरीता दास की माताजी श्रीमति उर्मिला देवी व मयंक रस्तोगी ने किया। बैंड वालो ने आरती की धुन बजाकर यात्रा का शुभारम्भ किया। यात्रा में विग्रहो के प्रतिरूप को जगन्नाथपुरी उडीसा से लाया गया था।यात्रा में भक्तो का अपार जन समूह हजारो की संख्या में हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र का जाप कर नृत्य करते हुए चल रहे थे तथा श्रद्धालुओ ने गुलाल से खेलकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।यात्रा में शामिल सांस्कृतिक लोकनृत्यो की नगर वासियो ने प्रशंसा की एवं झॉकियों की भव्यता व कीर्तन मंडलियो के भजन सुनकर श्रृद्धालु भाव विभोर हो गये।रास्ते में अनेक जगह जलपान आदि की व्यवस्था नगर वासियो ने मिलजुल कर की और रथयात्रा की सराहना की। यात्रा में मुख्य रूप से तान्या रस्तोगी, मयंक रस्तोगी, मोहित रस्तोगी, आशीष कौशिक, दर्शन चौहान एव बाली, रस्तोगी, निपुण चौहान, अमित बल्ले, हिमांशू रस्तोगी, महेश आर्य, सचिन कौशिक,भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन कौशिक,विनोद गुप्ता,अनिल सक्सेना,
विहिप जिलाध्यक्ष सुभाष गाबा,रतन चौहान,अरविंद रस्तोगी,उज्ज्वल रस्तोगी,गौरव गुजर,सचिन मोतला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *