🆕 मथुरा ब्रेकिंग….मथुरा की सांसद और बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर बृजवासी तो आक्रोशित हैं ही साथ ही विपक्ष के लोगों ने भी इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इसको लेकर शनिवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शौर्य यात्रा निकाली…. शौर्य यात्रा निकालने के बाद प्रदर्शनकारी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वृंदावन के प्रमुख चुंगी चौराहे पर सांसद हेमा मालिनी का पुतला भी फूंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने आकर प्रदर्शनकारियों के हाथों से पुतला छीन लिया. दरअसल, बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के समर्थन में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के बयान को लेकर विरोध के स्वर मुखर होते जा रहे हैं….
