मवाना के वीआईपी रोड तहसील तिराहे पर खंबे के नंगे तारों से दुकानदारों को खतरा :

मवाना के वीआईपी रोड तहसील तिराहे पर खंबे के नंगे तारों से दुकानदारों को खतरा :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।

नगर में तहसील तिराहे पर खंबे के नंगे तारो से आसपास के दुकानदारों को खतरा बनता दिखाई दे रहा है। जिसके चलते दुकानदारों ने तहसील पहुंचकर एसडीम को जानकारी में बताया कि लगातार कुछ दिनों से खंबे पर नंगे तार होने से गंभीर दुर्घटना का संदेश दिखाएं पड़ रहा है। और आगामी सावन माह में बारिश के आसार बनने लगते हैं। जिसके चलते खंबे के तार आपस में टकरा सकते हैं। जिसे आने वाले समय तार टूट कर दुकानों पर गिर सकते हैं। जिससे भयंकर हादसा हो सकता है। और इस पर विधुत विभाग द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है। इस समस्या को लेकर कुछ दिनों पूर्व सभी दुकानदार विधुत विभाग कार्यालय पर भी गये थे। ओर नंगे तारों की जानकारी से अवगत कराया था और अभी तक इस पर कोई निस्तारण नहीं किया गया है। इस दौरान एसडीएम दीपक माथुर ने दुकानदारों की समस्या को संज्ञान में लेते हुए दुकानदारों को जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *