रिपोर्ट नीतू चौहान।
मेरठ! सेंट्रल मार्केट में दुकानों की ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीन मंजिला कांप्लेक्स समेत 32 दुकानों को तोड़ने केलिए नोएडा की एक कंपनी के नाम टैंडर खुला है। टेंडर को परमिशन के लिए लखनऊ भेजा दिया है। ई-टेंडर को हरी.झंडी मिलते ही नोएडा की फर्म तीन मंजिला कांप्लेक्स समेत 32 दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू कर देगा। जिससे व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं, व्यापारियों का कहना है कि इसका ध्वस्तीकरण नहीं होने देंगे। वहीं, आवास विकास इंजीनियर का कहना है कि प्रशासन की देखरेख में इसका ध्वस्तीकरण होगा। ध्वस्तीकरण होने वाली दुकानों के आसपास की संपत्तियों को भी पहले खाली कराया जाएगा जिससे उनकी दुकानों का नुकसान न हो।इससे पहले भी चार बार ई-टेंडर कैंसिल हो चुके थे। अबकि बार भी यह आंशका लगाई जा रही थी कि वह भी ई-टेंडर कैंसिल होजाएगा लेकिन इस बार ध्वस्तीकरण के लिए ठेकेदार मिल गया है जिससे व्यापारियों में दहशत का माहौल बन गया है।इंजीनियर का कहना है कि ध्वस्तीकरण होने वाले कांप्लेक्स व दुकानों से सटी अन्यदुकानों व मकानों को पहले खाली कराया जाएगा। इसके बाद उसका ध्वस्तीकरणकिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवास विकास परिषद ने पुराने आवास विकास अधिकारियों कि लिस्ट निकलवाई जिसमें 132 तत्कालीन इंजीनियर दागी पाए गए। आवास विकास ने 51 तत्कालीन इंजीनियरों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
