मवाना क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर में मामूली सी कहासुनी को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां मौके पर पहुंचे मय फोर्स के मवाना क्षेत्राधिकारी :

मवाना क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर में मामूली सी कहासुनी को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां मौके पर पहुंचे मय फोर्स के मवाना क्षेत्राधिकारी :

अमित कम्बोज संवाददाता

नकाबपोश बदमाशों ने चलाई15 से 20 गोलीया* मवाना आज सोमवार मवाना क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर में मामूली सी कहा सुनी को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां चली l सूचना मिलते ही मौके पर मय फोर्स के मवाना क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी पहुंचे l पीड़ित पक्ष में मवाना क्षेत्र अधिकारी को नाम दर्ज तहरीर सोपी l प्राप्त जानकारी के अनुसार मवाना क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर के रहने वाले प्रदीप कुमार पुत्र सुरेश पाल सिंह मैं बताया कि आज एक बजे वह अपने घर के सामने पिकप गाडी से भैस नीचे उतार रहे थे तो ग्राम निवासी आकाश पुत्र जोगेन्द्र प्रिन्स पुत्र रवि कार्तिक पुत्र महेश से रास्ते को लेकर कहासुनी हो गई थी तभी तीनों युवक पीड़ित को भुगत लेने की धमकी देकर चले गये थे। आज ही समय लगभग 5 बजे शाम पीड़ित अपने घर पर था तो उपरोक्त तीनो युवक अपने साथ लगभग एक दर्जन अज्ञात युवकों को गोटर साईकल पर लेकर हवा तमन्चे लहराते हुऐ आये तथा मेरे घर में जबरन घुस आये आकाश ने जान से मारने की नीयत से प्रार्थी पर सीधे गोली चलाई जिससे प्रार्थी बाल बाल बच गया उसके बाद इन लोगों कई राउन्ड फायर कर मौहल्ले में दहशत फलाई फायर की आवाज सुन कर पडोस के लोगो ने अपने दरवाजे बन्द कर लिये सारे पड़ोस के लोग दहशत में आ गये मेरे पुत्र ने हमलावरों की विडियों अपने मोबाईल से बनायी हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुऐ चले गये। मौके पर काफी मात्रा में कारतूस के खोके व कई जिन्दा कारतूस पडे मिले। इस घटना से ग्राम मे दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही मवाना क्षेत्र अधिकारी अभिषेक पटेल व मवाना थाना प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे l और पीड़ित पक्ष से मिल घटना की जानकारी प्राप्त की l पीड़ित प्रदीप ने मवाना क्षेत्र अधिकारी अभिषेक पटेल को नाम दर्ज तहरीर सोपते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग उठाई l इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *