कृषक इण्टर कालिज ग्रुप कमाण्डर के निरीक्षण में मिली उत्तम व्यवस्था :

कृषक इण्टर कालिज ग्रुप कमाण्डर के निरीक्षण में मिली उत्तम व्यवस्था :

*अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज सोमवार मवाना नगर के फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज प्रांगण में संचालित 73 यूपी बटालियन एनसीसी मवाना के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के अन्त में ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर नवीन राठी ने औचक निरीक्षण किया।सर्वप्रथम कैम्प कमाण्डेंट कर्नल मृदुल मित्तल व डिप्टी कैम्प कमाण्डेंट कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल ने ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर नवीन राठी की अगवानी की तत्पश्चात एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड आफ आनर दिया। ब्रिगेडियर राठी ने इस दौरान लाइन एरिया, लंगर एरिया, ट्रेनिंग एरिया, क्वार्टर गार्ड आदि का गहन निरीक्षण करते हुए उचित दिशा निर्देश दिये। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स से भी संवाद कर कैम्प में मिल रहे खाने, प्रशिक्षण एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। कैडेट्स ने कैम्प की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।ब्रिगेडियर नवीन राठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि कैम्प में कैडेट्स को मिलने वाली सुविधा उत्तम पायी गई है। लाइन एरिया में भी पंखें कूलर आदि की उचित व्यवस्था है जिसके लिए समस्त कैम्प स्टाफ बधाई का पात्र है। इस कैम्प में कैडेट्स को मिलने वाला प्रशिक्षण सभी कैडेट्स की एनसीसी परीक्षा के साथ-2 उनके जीवन में भी व्यवहारिक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होगा ऐसा मेरा विश्वास है।कैम्प कमाण्डेंट कर्नल मृदुल मित्तल ने बताया कि गर्मी के मौसम में कैडेट्स को प्रशिक्षण देते हुए उनके स्वास्थ का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कैडेट्स को अधिक से अधिक पानी का सेवन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि डिहाइड्रेशन जैसी समस्या उत्पन्न न हो। इसके अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति का बेहतर प्रबन्ध किया गया है। डिप्टी कैम्प कमाण्डेंट कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल ने ब्रिगेडियर राठी को प्रशिक्षण कार्यक्रम की स्टेप बाई स्टेप जानकारी दी।इस अवसर पर लेफ्टिनेंट चन्द्रप्रताप सिंह, लेफ्टिनेंट राकेश कुमार, लेफ्टिनेंट बलराज सिंह, प्रथम अधिकारी संजय वर्मा, द्वितीय अधिकारी अतुल देव गौतम, जीसीआई पायल, सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार, सूबेदार चंचल सिंह, सूबेदार चिन्मय दास, नायब सूबेदार अजय कुमार, नायब सूबेदार अशोक सोम, बीएचएम रणजीत सिंह, हवलदार अमित कुमार, हवलदार बालाराम, हवलदार मोनू, हवलदार अभय नारायण, हवलदार केवल, हवलदार विकल, हवलदार मोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *