मवाना नगर में जाम के चलते दरोगा जी की गाड़ी की खिड़की उड़ी :

मवाना नगर में जाम के चलते दरोगा जी की गाड़ी की खिड़की उड़ी :

** अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज सोमवार मवाना नगर के सुभाष चौक पर बाहर से आए एक दरोगा अपनी गाड़ी लेकर जो मेरठ की तरफ जा रहे थे पीछे से आ रही गाड़ी ने टक्कर मारकर उनकी गाड़ी की खिड़की उड़ा दी l प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला आज दोपहर 12:30 बजे के बीच का है मवाना नगर में भीषण जाम की स्थिति बनी हुई थी l बाहर से आए एक दरोगा जी ने अपनी गाड़ी सुभाष चौक पर साइड में पार्क की जैसे ही दरोगा जी ने गाड़ी की खिड़की खोली तभी पीछे से आ रही एक गाड़ी ने दरोगा जी की गाड़ी की खिड़की में टक्कर मारकर खिड़की उड़ा दी l इस बात को लेकर दरोगा जी और दूसरी गाड़ी वालों में काफी देर तक बहस बाजी होती रही l लेकिन पब्लिक के हस्तक्षेप करने पर दरोगा जी की गाड़ी ठीक करा कर देने के लिए तैयार हो गया l और मामला आपस में ही सुलट गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *