मवाना पुलिस ने सरसों चोरी के आरोपी को 45 किलो सरसों के साथ किया गिरफ्तार :

मवाना पुलिस ने सरसों चोरी के आरोपी को 45 किलो सरसों के साथ किया गिरफ्तार :

थाना मवाना पुलिस ने सरसों चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को चोरी की गई सरसों के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया के निर्देशन एवं थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सरसों चोरी के आरोपी प्रदीप पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम भैसा, थाना मवाना को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई करीब 45 किलोग्राम वजन की एक कट्टा सरसों बरामद हुई।पुलिस के अनुसार, मुकदमे के वादी एवं अन्य ग्रामीणों ने आरोपी प्रदीप को पकड़ लिया और थाना मवाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को चोरी की गई सरसों के साथ हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहा था। पूछताछ एवं औपचारिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *