मवाना बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने 2026-27 के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी किया :

मवाना बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने 2026-27 के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी किया :

रिपोर्ट खुशबू सिंह

मेरठ, मवाना — मवाना बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक 4 जून 2026 को मवाना में आयोजित हुई। बैठक में अध्यक्ष राजीव कुमार कंसल, सुनील कुमार, महिपाल सिंह, रवीश कुमार, दिनेश कुमार सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से बार के वार्षिक चुनाव 2026-27 कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।समस्त कार्यकारिणी की सहमति से एडवोकेट केहर सिंह चौहान को मुख्य चुनाव अधिकारी (माननीय चुनाव अधिकारी, मवाना, मेरठ) नियुक्त किया गया। चुनाव सम्बन्धी कार्यकारिणी ने निम्नलिखित कार्यक्रम भी निर्धारित किया है:

05/06/2026: सदस्यों की प्रारम्भिक मतदाता सूची का प्रकाशन।

08/06/2026: सूची पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि, समय सुबह 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक।

09/06/2026 व 10/06/2026: आपत्तियों पर सुनवाई व निस्तारण, समय सुबह 11:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक।

उपर्युक्त प्रक्रिया के समापन के बाद फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाएँ। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट केहर सिंह चौहान ने सभी सदस्यों से नियमों का पालन करने और समय पर आपत्तियाँ प्रस्तुत करने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *