मवाना व ग्राम साधन में ईडी की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क की जांच में सुबह से डटी टीम :

मवाना व ग्राम साधन में ईडी की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क की जांच में सुबह से डटी टीम :

आज बुधवार मवाना क्षेत्र के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम साधन निवासी एक युवक के आवास पर छापेमारी की। कार्रवाई की सूचना मिलते ही क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके के आसपास एकत्र होने लगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5 बजे ईडी की टीम ग्राम साधन निवासी शुभम पुत्र शरणवीर चौधरी के घर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि शुभम विदेशों में ऑनलाइन गेमिंग और उससे संबंधित अर्निंग गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। जांच एजेंसी को मिली कुछ सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि शुभम कुछ दिन पूर्व ही थाईलैंड से वापस लौटा था।स्थानीय लोगों के अनुसार शुभम का विदेशों, विशेष रूप से थाईलैंड और दुबई में लगातार आना-जाना रहता है। जांच एजेंसियां ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े वित्तीय लेन-देन और अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। हालांकि ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।जानकारी के अनुसार जांच के दायरे में मवाना नगर के खातौली चौक स्थित मोहल्ला खैरात अली निवासी राजा जेद पुत्र असद का नाम भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि वह भी शुभम के साथ ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।ग्रामीणों ने बताया कि शुभम के पिता शरणवीर चौधरी तीन भाई हैं। परिवार का एक सदस्य अध्यापक है, जबकि छोटे भाई की मवाना में पार्ट्स की दुकान संचालित करते हैं। परिवार क्षेत्र में लंबे समय से निवास कर रहा है।सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम सुबह से ही मकान के भीतर जांच में जुटी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर घर के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है तथा बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। समाचार लिखे जाने तक जांच जारी थी और टीम मौके पर मौजूद थी।नोट: ईडी की कार्रवाई और आरोपों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं हुई है। जांच पूरी होने और एजेंसी की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *