मवाना संवाददाता*मवाना थाना क्षेत्र के भीष्मनगर उर्फ भैंसा गांव में शुक्रवार रात हुए खूनी संघर्ष, पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के संबंध में पुलिस ने 22 नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9 से 10 बजे केभैसा के ही जहाँगीर उर्फ शेरा के भांजे समद पुत्र कुरबान ने गाँव के ही आतिफ पुत्र आसिफ के साथ मारपीट कर आतिफ की आवाज सुन मौके पर गुलफाम पुत्र मोमीन, सुहैल पुत्र जाकिर, राशीद पुत्र इकरामुद्दीन, अदनान पुत्र गुलफाम, आबिद पुत्र शरीफ, आतिफ पुत्र आसिफ, फिरोज खान पुत्र मोमीन, असद पुत्र सलीम, रिशाद पुत्र कय्यूम, आमिर पुत्र कय्यूम, दानिश पुत्र अय्यूब, इकरार पुत्र शरीफ व 5/6 लोग अज्ञात अपने घरों से निकल आये तथा जहाँगीर उर्फ शेरा के भाँजे समद के साथ गाली गलौच करने लगे तभी शोर सुनकर अपने अपने घरों से जहाँगीर उर्फ शेरा पुत्र इरशाद, तसलीम पुत्र हफीज, साजिद पुत्र हनीफ, जावेद पुत्र इरशाद उर्फ छोटा, शहनवाज पुत्र दीन मौहम्मद , उवैश पुत्र इसरार, शाहिद पुत्र हनीफ व 7 / 8 लोग अज्ञात निकल आये तथा विरोध करने लगे इसी बात पर दोनों पक्षों में गाली गलौच होने के बाद आपस मे लाठी डंडे चले तथा दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईट पत्थर फैक फैक कर मारे तथा गालियाँ भी चलाई, तथा पुलिस के आने के डर से मौके से भाग गये, मौके पर पत्थर व खोखा कारतूस व मिस कारतूस बिखरे पड़े थे उक्त घटना की सूचना पर थाना मवाना पुलिस मौके पर पहुँची थी l पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर किया गया l जिम पुलिस ने रसीद के पास से 315 वोर का तमंचा बरामद किया और साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मवाना थाना पुलिस ने पांचो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया lगिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे ब्रहम कुमार त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक उ0नि0 सौरभ तिवारी, उ0नि0 अनुज मिश्रा, उ0नि0 संदीप कुमार, का0 देवेन्द्र सिंह, का0 अजब सिह शामिल रहे
