*मवाना संवाददाता* शनिवार मवाना क्षेत्र के बहसूमा बाइपास स्थित टोल टैक्स के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई l जिससे बाइक सवार युवक, एक महिला और करीब दो साल का मासूम बच्चा घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही एनएचआई-34 एंबुलेंस चालक तुरंत मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को उपचार के लिए मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत खतरे से बाहर बताते हुए उन्हें घर भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला की पहचान मोनी पत्नी धन कुमार निवासी बहसूमा के रूप में हुई है। बताया गया कि महिला अपने भाई के साथ किसी जरूरी काम से मेरठ गई थी और वापस बहसूमा लौटते समय यह हादसा हो गया।
