आज सोमवार मवाना नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने लगातार चार माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में आज काली पट्टियाँ बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी। अगर जल्दी उनका वेतन भुगतान नहीं गया तो तो सभी कर्मचारी हड़ताल को बाध्य होंगे l जिम्मेवारी सरकार की होगी lस्वास्थ्य केंद्र के नर्सों, आशाओं, सफाईकर्मियों और अन्य सहायक स्टाफ ने अपने कामकाज के दौरान काली पट्टियाँ बांधकर मरीजों को जानकारी दी और समस्याओं के समाधान के लिए तुरंत कार्रवाई की मांग की।कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने के कारण परिवारिक खर्च, किराया और अन्य बकाये का भारी दबाव बन गया है। एक कर्मचारी ने बताया, “हम अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं, पर बिना वेतन के यह मुश्किल हो गया है।उन्होंने स्पष्ट किया कि आउटसोर्सिंग वालों की 7 महीने, संविदा कर्मचारियों की ढाई महीना, और स्वास्थ्य विभाग में आउटसाइडर गाड़ियों वालों की 9 महीने से तनख्वाह रुकी हुई है lयह प्रदर्शन सार्वजनिक हित के मद्देनजर शांतिपूर्ण और संवेदनशील तरीके से आयोजित किया गया ताकि मरीजों की सुविधाओं पर असर न पड़े।स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने बताया कि कर्मचारियों की शिकायतों को जिला प्रशासन व संबंधित विभाग में भेजा जा चुका है और वेतन जारी करने के लिए निवेदन किया गया है। उन्होंने कहा कि वित्तीय स्रोतों की जाँच और प्रशासकीय प्रक्रिया में कुछ देरी आ गई थी l और जल्द प्रयास किया जा रहा है कि बकाया राशि जल्द से जल्द कर्मचारियों के खातों में ट्रांसफर हो।प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर समयसीमा के भीतर वेतन नहीं मिला तो वे आगे के कदम जैसे काम बंद रखना या बड़े रैली-प्रदर्शन का विकल्प रख सकते हैं l जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन पर डाल दी गई है। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि वे लोगों की स्वास्थ्य सेवा बाधित नहीं करने देंगे और पहले चरण में प्रतीकात्मक रूप से काली पट्टी पहन कर अपनी समस्या को सार्वजनिक रूप से उजागर कर रहे हैं।
