मवाना संवाददाता*मवाना की नवीन सब्जी मंडी में शौचालय में रखी मिली सब्जियां से मचा हड़कंप मच गया l जहाँ लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मवाना के नवीन मंडी के शौचालय में सब्जियों का भंडारण किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। संबंधित शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया l वीडियो के सामने आने के बाद मंडी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शौचालय जैसी अस्वच्छ जगह में बड़ी मात्रा में सब्जियां रखी गई हैं। बदबू और संक्रमण के खतरे के बीच खाद्य वस्तुओं का इस तरह भंडारण करना सीधे तौर पर जन स्वास्थ्य के लिए खतरा माना जा रहा है। जब से वीडियो वायरल हुआ है स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों में उपयोग की जाने वाली सब्जियां यदि पहले ऐसी गंदी जगहों पर रखी जाएंगी तो संक्रमण और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है।स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि मंडी परिसर में इस प्रकार का भंडारण अधिकारियों की जानकारी के बिना संभव नहीं है। इसके बावजूद अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है।खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता नियमों के अनुसार खाद्य पदार्थों को साफ-सुथरी और सुरक्षित जगह पर रखना अनिवार्य है, लेकिन मवाना नवीन मंडी में इन नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही थी। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। लेकिन संबंधित अधिकारियों इस मामले को लेकर चुप्पी सटे हुए बैठे हैं l
