*मखदूमपुर अड्डे पर कार बैक करते समय ई-रिक्शा से टकराई कार,दुकानदार गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर**मवाना संवाददाता*मवाना थाना क्षेत्र के मखदूमपुर अड्डे पर सोमवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। गाड़ी बैक करते समय दुकान के बाहर खड़ी ई-रिक्शा से टक्कर लगने के बाद दुकान पर बैठे पप्पू सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी आस मोहम्मद की स्विफ्ट डिजायर कार मखदूमपुर बस स्टैंड पर खड़ी थी। बताया गया कि कार बैक गियर में होने के चलते अचानक पीछे खड़ी ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा आगे बढ़ गई और दुकान के बाहर बैठे पप्पू सैनी के पैर में गंभीर चोट लग गई।घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर देखते हुए पप्पू को हायर सेंटर रेफर कर दिया।वहीं पप्पू पक्ष का आरोप है कि हादसे के बाद आस मोहम्मद पक्ष के लोगों द्वारा उन्हें धमकाया भी गया। मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।घटना के बाद पप्पू पक्ष के लोग मवाना थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर सौंप दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
