मेरठ: मवाना तहसील क्षेत्र में युवक का हथियार के साथ फोटो वायरल :

मेरठ: मवाना तहसील क्षेत्र में युवक का हथियार के साथ फोटो वायरल :

मवाना तहसील क्षेत्र के फरीदनगर कॉलोनी निवासी दिलशाद पुत्र गुल्लू का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल तस्वीर में युवक खुलेआम पिस्टल के साथ नजर आ रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है।बताया जा रहा है कि यह फोटो कॉलोनी के ही किसी स्थान का है, जहां युवक हथियार के साथ पोज देता दिखाई दे रहा है। इस तरह की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम हथियार का प्रदर्शन कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। वहीं, मामले की जानकारी लेने के लिए मवाना क्षेत्र अधिकारी से बात करने के लिए फोन किया गया तो फोन उठाया नहीं गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *