मेरठ: गैस एजेंसी में भेदभाव का आरोप: साधारण ग्राहकों को चक्कर, रिश्तेदारों को प्राथमिकता :

मेरठ: गैस एजेंसी में भेदभाव का आरोप: साधारण ग्राहकों को चक्कर, रिश्तेदारों को प्राथमिकता :

!मेरठ, 8 अप्रैल 2026: जिला मेरठ के गंगानगर स्थित करण भारत गैस एजेंसी पर साधारण उपभोक्ताओं के साथ भेदभाव और कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगे हैं। पूर्व पार्षद प्रत्याशी अब्दुल्लापुर निवासी ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर एजेंसी के हेड विजय समेत कर्मचारियों पर रिश्तेदारों व जान-पहचान वालों को समय पर एलपीजी गैस उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है।शिकायतकर्ता के अनुसार, एजेंसी कर्मचारी साधारण ग्राहकों को झूठे बहाने बनाकर इधर-उधर भटकाते हैं, जिससे उन्हें गैस न मिलने से भारी परेशानी हो रही है। वहीं, सगे-संबंधियों को सांठ-गांठ से प्राथमिकता दी जा रही है। इससे एजेंसी में खुले तौर पर कालाबाजारी का संदेह गहरा गया है।प्रार्थी ने जिलाधिकारी से एजेंसी के कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ जांच कर न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि साधारण उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके। प्रशासन की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *