उत्सव मंडप मवाना में 8 कन्याओं का सरल सामूहिक विवाह :

उत्सव मंडप मवाना में 8 कन्याओं का सरल सामूहिक विवाह :

रविवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित उत्सव मंडप में भारत विकास परिषद मवाना विराट, मवाना संस्कार , मेरठ अभियंता शाखा एवं लेडीज क्लब मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में उत्सव मंडप मवाना में 8 कन्याओं का सरल सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया।आयुष्मति वर्षा निवासी खेती मनिहार का विवाह नितिन कुमार निवासी ग्राम कुचेसर बुलंदशहर के साथ, आयुष्मति आरती निवासी परतापुर मेरठ का विवाह राजा लोहिया नगर मेरठ साथ, आयुष्मति आंशिक निवासी ग्राम किशनपुर वीराना, मवाना का विवाह नवीन निवासी शिवगढ़ी हापुड के साथ ,आयुष्मति काजल निवासी काबली गेट मवाना का विवाह चिरंजीव नवीन कुमार ग्राम अकबराबाद बुलंदशहर के साथ, आयुष्मति चांदनी देवी निवासी नगीना बिजनौर का विवाह अभिषेक कुमार निवासी जलालपुर सुल्तान बिजनौर के साथ ,आयुष्मति दीपा निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह मवाना का विवाह चिरंजीव यश कश्यप निवासी जय भीम नगर गढ़ रोड मेरठके साथ, आयुष्मति काजल निवासी ग्राम महलका मेरठ का विवाह चिरंजीवी निशु कुमार निवासी फलावदा के साथ एवं आयुष्मति आरती निवासी मिश्रीपुर किला परीक्षितगढ़ का विवाह चिरंजीव देव निवासी महमूदपुर गढी मेरठ के साथ वैदिक रीति रिवाज से संपन्न हुआ गया। सभी दूल्हे गाजे-बाजे बरात के साथ घोड़ी चढ़कर उत्सव मंडप पहुंचे । आर्य विद्वान राजेंद्र शास्त्री जी व वेदपाल शास्त्री जी ने वैदिक मंत्रोच्चार से जयमाला संपन्न कराई तत्पश्चात फेरे संपन्न कराए। कार्यक्रम में श्री योगेश मोहन जी गुप्ता चांसलर आईआईएमटी यूनिवर्सिटी , डॉ राम कुमार गुप्ता जी मेरठ ,प्रमुख समाजसेवी, राजीव रस्तोगी, प्रमुख समाजसेवी मवाना सुभाष चौहान, प्रमुख समाजसेवी पल्लवपुरम मेरठ श्रीमती कविता वासवानी, प्रमुख समाजसेवी मेरठभारत विकास परिषद के अनुराग दुबलिश , विनीत संगल, रीजनल सेक्रेटरी आलोक भटनागर एवं प्रमोद गर्गजी, सरल माधव ,पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष शशिकांत मित्तल प्रांतीय महासचिव सरल माधव प्रांतीय वित्त सचिव संदीप जैन इंजीनियर एस एन बंसल बड़ी संख्या में प्रांत की बाहर की शाखाओं के सदस्य परिवार और मवाना के वरिष्ठ समाजसेवी सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित रहे कन्याओं को गृहस्ती की हर एक छोटी से छोटी जरूरत की जरूरी सामान जो है वह गृहस्थी चलाने के लिए दिया गया कार्यक्रम का संचालन अनुराग दुबलिश एवं नीता दुबलिश ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक गुप्ता जी, डॉ संदीप रस्तोगी,, राजवीर सिंह डॉक्टर विजय कुमार संजय रस्तोगी कविता रस्तोगी, विवेक अग्रवाल,सुभाष धीमान रीटा धीमान रितु रस्तोगी , अरविंद रस्तोगी पूनम रस्तोगी पिंकी रस्तोगी संगीता मेहता , शैवाल दुबलिश, मनोज रस्तोगी, आकाश रस्तोगी , सौम्या दुबलिश,अदित दुबलिश, अमित रस्तोगी,शालू मेहता पवन कुमार रस्तोगी , अदित दुबलिश विशेष कुमार , अनुराग गुप्ता मेरठ कीर्ति गुप्ता मेरठ आनंद गौतम मोहित शास्त्री,दीपक अरोरा, राजू ,विकास दुबलिश, संजीव रस्तोगी रितु अग्रवाल, पंकज दुबलिश, ईशा कौशिक शानू रस्तोगी आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *