मेरठ। थाना सिविल लाईन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 30 मिनट में एक महिला का गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उसे सुपुर्द कर दिया। पीड़िता ने थाना हाजा पर अपना मोबाइल कहीं गिर जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था।प्रकरण में थाना सिविल लाईन पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तुरंत सर्विलांस सैल की मदद ली और 30 मिनट के अंदर ही मोबाइल ढूंढ निकाला। इस उपलब्धि ने पुलिस की सतर्कता और कुशलता की मिसाल पेश की है। पीड़िता ने पुलिस टीम का आभार जताया।
