**मवाना संवाददाता* बीते शनिवार को मवाना नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह में स्थित प्रिया टाकीज पर खड़ी पिकअप गाड़ी में एक व्यक्ति की गोली लगी लाश मिली जिससे मवाना नगर में सनसनी फैल गई l जिसमे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो अभियुक्ति को एक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया l पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तको न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया l प्राप्त जानकारी के अनुसार मवाना मे प्रिया टाकिज के पास खडी पिकअप खाडी न0 UP15FT3727 मै बैठे व्यक्ति शुबहान को जान से मारने की नियत से गोली मारी गयी थी उक्त प्रकरण के संबंध मे वादी मुकदमा रिजवान उर्फ कल्लू पुत्र सगीर नि० खतौलिया चौक कस्बा व थाना मवाना जनपद मेरठ द्वारा थाना मवाना पर लिखित तहरीर देकर मु0अ0स0 92/2026 धारा 109 (1) बीएनएस बनाम मौ० जैद पुत्र रजिउर्ररहमान नि० खतौलिया चौक मवाना, जुबैर पुत्र सईद नि० गोल मार्केट मौ०मुन्नालाल मवाना के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था। उक्त प्रकरण मे थाना मवाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 24 घंटे के अन्दर ही मुकदमा उपरोक्त मे नामजद वांछित अभियुक्तगण मौ० जैद पुत्र रजिउर्ररहमान नि० खतौलिया चौक मवाना, जुबैर पुत्र सईद नि० गोल मार्केट मौ०मुन्नालाल मवाना को गिरफ्तार कर लिया l जिनके पास से पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त एक अदद पिस्टल 32 बोर व 1 अदद जिन्दा व 1 अदद खोखा कारतूस बरामद किया lशुबहान पुत्र सगीर नि० खतौलिया चौक कस्बा व थाना मवाना को घर के बाहर बुलाया गया, जो शुबहान को कस्बा मवाना में प्रिया टाकिज के पास पार्किंग में खडी पिकअप गाडी के पास ले गये और गाड़ी में बैठाकर एक राय होकर जान से मारने की नियत से शुबहान के सिर में गोली मार दी गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण ने पूछने पर बताया कि कुछ दिन पहले हम दोनों का शुबहान से झगडा हो गया था। उसी दिन से हम दोनों शुबहान से रंजिश रखने लगे थे, शनिवार को सुबह के समय हम दोनों ने शुबहान को प्रिया टाकीज की खाली जगह में खडी पिकअप गाडी के पास बुलाया और हम तीनों गाडीं में अन्दर बैठ गये, हम दोनों का शुबहान से झगड़ा हो गया और गाली गलौंच हो गयी, उस समय हम दोनों ने सूखा नशा किया हुआ था, बातों बातों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर जुबैर ने अपनी अन्टी से पिस्टल निकालकर शुबहान के सिर में गोली मार दी थी। मवाना पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया l
