मेरठ गंगानगर में तीन दिवसीय तिरंगा शूटिंग रेंज प्रतियोगिता में मवाना के दिल्ली ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने 14 पदक जीते :

मेरठ गंगानगर में तीन दिवसीय तिरंगा शूटिंग रेंज प्रतियोगिता में मवाना के दिल्ली ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने 14 पदक जीते :

*मवाना संवाददाता* आज मंगलवार मवाना नगर के मवाना मेरठ बिजनौर बाईपास स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल के के बच्चों ने गंगा नगर मेरठ में तीन दिवसीय तिरंगा शूटिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक जीते।सभी विजेताओं को वितरण विद्यालय के प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा सर और उप-प्रधानाचार्य उषा शर्मा मैडम व शूटिंग कोच [आलम रिज़वी] तथा कोर्डिनेटर अतुल, उपासना, प्राची, अलकनंदा ,विसाल ,सिखा द्वारा किया गया lविद्यालय के चेयरमैन डॉ करुणेश भारद्वाज ने उक्त उपलब्धि पर बच्चों और कोच [आलम रिज़वी ]का उत्साहवर्धन किया । विजेता रहे बच्चों मे अरहम रिज़व ( गोल्ड)कक्षा पांचवी, रणविजय चौधरी (कांस्य)-कक्षा पांचवी, हिलाल रिज़वी कक्षा छठी, शाद अहमद कक्षा सातवी, अविराज कक्षा छठी, प्रतीक ( गोल्ड)- कक्षा आठवीं, हुसैन रिजवी (सिल्वर) कक्षा सातवी, विराट गर्ग कक्षा सातवी, हय्यान रिजवी ( कांस्य) कक्षा सातवी, उत्कर्ष शर्मा ( सिल्वर ) कक्षा आठवीं, आयुष धामा कक्षा पांचवी, अन्य चौधरी कक्षा पांचवी, प्रियांशी चौहान कक्षा चौथी, विराट धारीवाल कक्षा पांचवी शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *