आज मंगलवार मवाना नगर के हस्तिनापुर रोड पर स्थित गांव रानी नंगला के मोड़ पर दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत मे एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। जबकि दूसरे बाइक सवार को मामूली चोटे आई l जिसके बाद जा रहे ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को फोन पर सूचना दी सूचना मिलते एंबुलेंस से पीड़ित बाइक चालक को मवाना समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया l प्राप्त जानकारी के अनुसार हस्तिनापुर कस्बे के गांव सहपुर करमचंदपुर निवासी रविंद्र कुमार पुत्र रामफल उम्र 40 पर सवार होकर मवाना की तरफ आ रहा था जैसे ही रानी नगला के मोड़ के पास पहुंचा की तभी सामने से आ रही बाइक ने सीधी भिड़त हो गई l रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया l मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पीड़ित युवक की गंभीर हालत को देखते हुए 108 नंबर पर एंबुलेंस को सूचित किया l सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची एंबुलेंस ने पीड़ित युवक को मवाना स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया l जहाँ चिकित्सको ने प्रथम उपचार करते हुए पीड़ित युवक को उसके घर भेज दिया गया l
