परमात्मा के अवतरण का महापर्व हैं महाशिवरात्रि Sub heading- ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर धूमधाम से मनाया :

परमात्मा के अवतरण का महापर्व हैं महाशिवरात्रि Sub heading- ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर धूमधाम से मनाया :

परमात्मा के अवतरण का महापर्व हैं महाशिवरात्रि Sub heading- ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर धूमधाम से मनाया जा रहा हैं 90वी त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव…प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विद्यालय , श्रद्धापुरी, कंकरखेड़ा, मेरठ द्वारा यूरोपीय एस्टेट में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । राकेश भाई व विशेष भाई के घर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मेरठ सेवाकेंद्र की मुख्य संचालिका आदरणीय बीके लक्ष्मी दीदी जी पधारे। उन्होंने अपने कमलमुख द्वारा परमात्म प्रवचन दिए व वास्तव में सच्ची सच्ची शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य समझाया उन्होंने बताया कि वास्तव में शिवरात्रि परमात्मा शिव के इस कलियुग रूपी यात्री में अवतरण का यादगार है । उन्होंने बताया कि शिवरात्रि की दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, अख, भांग ,धतूरा, अर्पित करना वास्तव में हमारे अंदर की बुराइयों को छोड़ने का प्रतीक है। कार्यक्रम में 7 सफेद वस्त्रधारी देवी स्वरूपा बहनें पधारी। शिवध्वजारोहण किया गया व कार्यक्रम में पधारे सभी भाई बहनों ने शिव ध्वज के नीचे अपनी बुराइयों को छोड़ सच्ची सच्ची शिवरात्रि मनाने और समाज को जागरूक करने की प्रतिज्ञा की। कार्यक्रम बीके मुनेश, बीके आरती ,बीके ज्योति, बीके निक्की में, बीके राजकीरण, बीके राजेंद्र,बीके कल्याणी, बीके प्रहलाद, बीके नरेन्द्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *