कुट्टू का आटा खाने से हुई फूड प्वाइजनिंग एक दर्जन से अधिक लोग हुए बीमार अस्पतालों में हुए भर्ती खाद्य  विभाग का छापा व्यापारियों में मचा हड़कंप :

कुट्टू का आटा खाने से हुई फूड प्वाइजनिंग एक दर्जन से अधिक लोग हुए बीमार अस्पतालों में हुए भर्ती खाद्य विभाग का छापा व्यापारियों में मचा हड़कंप :

मवाना संवाददाता* आज सोमवार मवाना नगर में फूड प्वाइजन का बड़ा मामला सामने आया l जिसमें मवाना देहात व नगर के ही कई परिवार भिन-भिन अस्पतालों में भर्ती दिखाई दिए l मवाना नगर के स्वास्थ्य समुदाय केंद्र में भी एक दर्जन से ज्यादा फूड प्वाइजन के मामले सामने आए l यहां तक कि मवाना नगर में कहीं प्राइवेट अस्पतालों में फूड प्वाइजन से ग्रसित मरीज मिले l जिसको लेकर खाद्य विभाग द्वारा पुलिस को साथ लेकर मवाना नगर के सुभाष बाजार, चौड़ा कुआं पर स्थित दुकानों पर छापेमारी की व कुट्टू के आटे के सैंपल भरे l प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवारों से बात करने पर पता चला कि कल रविवार महाशिवरात्रि होने के कारण सभी लोगों ने व्रत रखा था l जिसको लेकर भिन्न-भिन्न स्थानों से कुटटु का आटा खरीदा था l जिसको खाते ही सभी की तबीयत बिगड़ने शुरू हो गई और उल्टी में दस्त, वह शरीर में बेचैनी हो गई l क्षतित कुटटु का आटा खाने से मवाना नगर में कई अस्पतालों में मैरिज पहुंचने शुरू हो गए l मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मास्टर कॉलोनी मोहल्ला काबली गेट के रहने वाले बिजली विभाग में कार्यरत वासुदेव सिंह पुत्र लालाराम, सुनीता पत्नी वासुदेव, व उनकी दो छोटी बच्ची, भतीजा,भतीजी कुट्टू का आटा खाने से ग्रसित उल्टी में दस्त के कारण अस्पताल में भर्ती हुए l उधर मोहल्ला कल्याण सिंह के रहने वाले बीजेपी के पूर्व सभासद रामकुमार दीक्षित पुत्र स्वर्गीय बृजभूषण दीक्षित, उनकी उषा दीक्षित व पुत्र शुभम दीक्षित, बड़े भाई शिव कुमार दीक्षित कुट्टू को आता खाने के कारण प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मिले lमवाना नगर के मौहल्ला हीरालाल के पास गुरूद्वारा वाली गली में रहने वाली एक महिला प्रीति और उनकी बेटी खुशी सहित गांव के कई ग्रामीणों को कटू (क्षतित) आटे खाने से तेज बुखार व उल्टी-दस्त जैसी बीमारी हो गई। मवाना थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर जोरा के प्रधान महेंद्र सिंह का छोटा बेटा लक्ष्य और पत्नी नीतू सिंह भी इस घटना से प्रभावित होकर नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में 4 साल के छोटे बच्चे से लेकर बड़े भी शामिल हैं l जिनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, यह फूड पॉइजनिंग का मामला प्रतीत हो रहा है l खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर द्वारा बताया गया कि मवाना नगर के बाजारों से कुट्टू के आटे के सैंपल भरे गए हैं l और रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *