हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा मुबारिकपुर रोड स्थित क़ब्रिस्तान में एक मृत बछड़े का किया अंतिम संस्कार :

हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा मुबारिकपुर रोड स्थित क़ब्रिस्तान में एक मृत बछड़े का किया अंतिम संस्कार :

*मवाना संवाददाता* आज सोमवार मवाना नगर के मुबारिकपुर रोड स्थित क़ब्रिस्तान में एक घायल बछड़े के पड़े होने की सूचना हिन्दू जागरण मंच के अंकुर सैनी (राजा ) को प्राप्त हुई।सूचना मिलते ही राष्ट्रीय हिन्दू परिषद किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभाष चन्द्र गाबा के साथ मौका स्थिति पर पहुंचने पर पता लगा कि कुत्तों द्वारा गौवंश को बुरी तरह काटा गया था जिससे गौवंश की मृत्यु हो गई।पालिका से जेसीबी मशीन बुलाकर मृतक गौवंश की अंतिम क्रिया सम्पन्न कराई।सुभाष चन्द्र गाबा, अंकुर सैनी(राजा),आकाश गाबा ,यमन गुर्जर, उज्ज्वल कुमार आदि लोग मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *