मेरठ पुलिस की बड़ी सफलता: सोशल मीडिया ठग गिरफ्तार :

मेरठ पुलिस की बड़ी सफलता: सोशल मीडिया ठग गिरफ्तार :

मुंडाली थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 15 फरवरी 2026 को चार शातिर ठगों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हैंडीक्राफ्ट व डेकोरेशन आइटम्स सस्ते दामों पर बेचने का लालच देकर लोगों को ठगते थे।गिरफ्तार आरोपीसलमान पुत्र गफ्फार, ग्राम अजराड़ा, थाना मुंडाली, मेरठ।सलीम पुत्र मैनुद्दीन, ग्राम अजराड़ा।मतलूब पुत्र अय्यूब अली, ग्राम अजराड़ा।जीशान पुत्र सगीर, ग्राम अजराड़ा।ठगी का modus operandiआरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे Vidmate ऐप से वीडियो-फोटो डाउनलोड कर एडिट करते और फर्जी आईडी से पोस्ट करते। ग्राहक संपर्क करने पर WhatsApp पर फोटो भेज पैसे Google Pay/PhonePe से लेते, लेकिन सामान नहीं डिलीवर करते। उनके गांव की डेकोरेशन प्रसिद्धि का फायदा उठाया जाता।बरामद सामानमोबाइल फोन:हैंडीक्राफ्ट व डेकोरेशन आइटम्स: 2 स्टार लोहे के, 1 झूमर (लोहा), 3 कांच की बॉल, 1 तार की बॉल, 1 कांच का जग, 4 फूल की लड़ी, 1 फूल शेड, 1 तार की टोकरी, 1 कांच का झूमर, 1 तार का बैलून, 1 तार का लट्टू, 1 फूलों के पट्टे। साथ ही सिम कार्ड भी बरामद।आपराधिक इतिहाससलमान के खिलाफ कई केस दर्ज हैं, जिनमें POCSO, IT एक्ट व BNS की धाराएं शामिल। अन्य तीनों पर हालिया साइबर ठगी के केस (44/26, 45/26)।पुलिस टीमनिरीक्षक संजय पांडेय, प्रभारी साइबर सेल।रामगोपाल सिंह, थानाध्यक्ष मुंडाली।उ.नि. मृत्युंजय कुमार, वेदप्रकाश, सुमित उपाध्याय, संजय राठौर।हे.का. रजनीश, अनुज मलिक; का. रोहित कुमार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर i4C के प्रतिबिंब पोर्टल से ट्रेसिंग कर यह कार्रवाई की गई। जनता से अपील: साइबर फ्रॉड पर 1930 डायल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *