तहसील समाधान दिवस पर अधिकारियों के आगे 29 शिकायतें आई मौके पर किया 4 का निस्तारण :

तहसील समाधान दिवस पर अधिकारियों के आगे 29 शिकायतें आई मौके पर किया 4 का निस्तारण :

मवाना नगर के तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों के सामने 29 शिकायत आई जिसमें मौके पर ही 4 शिकायतों का निस्तारण किया lइस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (ई) सत प्रकाश सिंह और एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने अधिकारियों की उपस्थिति में फरियादियों की लंबित समस्याओं को सुनते हुए तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।फरियादियों ने अपनी जमीन, राजस्व और अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर शिकायतें दर्ज कराईं, जिन्हें अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। एडीएम सत प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी लंबित मामलों का जल्द निस्तारण किया जाएगा ताकि आमजन को न्याय मिल सके। वहीं, एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने मौके पर ही कई फरियादियों को तुरंत राहत देने के निर्देश दिए।इस दौरान तहसीलदार निराकार सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस के जरिए स्थानीय प्रशासन ने पारदर्शिता और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी परेशानियों से निजात पाने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *