थाना समाधान दिवस के अवसर पर अधिकारियों के सामने चार शिकायतों आई और मौके पर एक का निस्तारण :

थाना समाधान दिवस के अवसर पर अधिकारियों के सामने चार शिकायतों आई और मौके पर एक का निस्तारण :

*अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज शनिवार मवाना नगर के कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस पर आने को फरियादो ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया l जिनमे नयाब तहसीलदार व थाना प्रभारी ने सभी फरियादों की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया lकोतवाली मवाना में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। उत्तरप्रदेश शासन के निर्देश पर समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। समाधान दिवस में नायब तहसीलदार मवाना नितेश सैनी व थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान मिल रोड़ निवासी महिला ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत सौंपी। इसके साथ ही कस्बे के मखदुमपुर रोड की रहने वाली एक युवती ने बलात्कार के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं करने की शिकायत सौंपी। फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान समाधान दिवस में कुल चार शिकायतें आई जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि अन्य शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *