मवाना पुलिस द्वारा ग्राम सठला में 10 लाख के अवैध पटाखे बरामद :

मवाना पुलिस द्वारा ग्राम सठला में 10 लाख के अवैध पटाखे बरामद :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

*lआज शनिवार मवाना क्षेत्र के ग्राम सठला में अवैध पटाखों को लेकर मवाना पुलिस द्वारा कठोर कार्यवाही करते हुए छापामारी की l जिसमें पुलिस द्वारा एक मकान में एक युवक में 6 महिलाएं अवैध पटाखे तैयार करते मिली l जिनमें पुलिस द्वारा एक युवक की गिरफ्तारी की गई l प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम करीब 6:00 बजे मवाना पुलिस ने दीपावली से पहले अवैध पटाखों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सठला में एक मकान से करीब 10 लाख रुपये के पटाखे बरामद किए। मौके से पुलिस ने अदनान पुत्र नसीम को गिरफ्तार किया l जबकि छह महिलाएं वहां पटाखे बनाती हुई मिलीं। शहजाद नाम के व्यक्ति के मकान में यह अवैध पटाखे तैयार किए जा रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां बड़ी मात्रा में पटाखे बनाए जा रहे हैं l जिसकी सूचना मिलते ही सीओ मवाना पंकज लवानिया, एसडीएम संतोष कुमार सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसमे सुरक्षा दृष्टि से खतरे को देखते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर बुलाई गई l पुलिस ने पूरे मकान को सील कर दिया और बरामद पटाखों को एक छोटा हाथी वाहन में लादकर मवाना थाने भिजवाया गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार ग्राम सठला अवैध पटाखों को तैयार करने को लेकर एक हब बन चुका है l दीपावली पर्व से पहले अवैध पटाखा कारोबारी तेजी से अवैध पटाखे तैयार करने लग जाते हैं इसी के चलते कई बार ग्राम सठला में धमाकों के साथ कई मकान तहस-नस हो चुके हैं l दीपावली से पहले क्षेत्र में अवैध पटाखों का निर्माण तेजी से बढ़ रहा था। मवाना पुलिस की यह कार्रवाई इस अवैध कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में एक साहसिक और सराहनीय कदम माना जा रहा है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *