राज्य महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल ने थाना मवाना पहुंचकर मिशन शक्ति कार्यालय का किया निरीक्षण :

राज्य महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल ने थाना मवाना पहुंचकर मिशन शक्ति कार्यालय का किया निरीक्षण :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज शनिवार मवाना नगर के थाना परिसर मेंराज्य महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल ने मिशन शक्ति कार्यालय का निरीक्षण किया l सर्वप्रथम थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन ने हिमानी अग्रवाल को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया l इसके साथ ही हिमानी अग्रवाल ने कोतवाली मवाना में महिलाओं व युवतियों को मिशन शक्ति हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी l हिमानी अग्रवाल ने कहा कि राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं व युवतियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 181,1090 जारी किया है महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध की जानकारी के लिए पीड़ित महिलाएं इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं l इसके अलावा साइबर फ्रोड, महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही के लिए भी इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है l इसके अलावा वन स्टॉप सेंटर प्रभारी खुशबू शर्मा ने कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री राहत कोष योजना, मुख्यमंत्री विधवा पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी दी l इस दौरान जनपद मिशन शक्ति प्रभारी प्रतिभा सिंह,मिशन शक्ति प्रभारी थाना मवाना रेणु सिंह, उप निरीक्षक नीतू गौतम आदि मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *