थाना लोहियानगर, लिसाडी गेट व स्वॉट टीम नगर की संयुक्त कार्यवाही में थाना लोहियानगर क्षेत्रान्तर्गत युवक की गोली मारकर हत्या की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद ।*अवगत कराना है कि दिनांक 30.09.2025 को ग्राम नरहाडा के जंगल में घटित आदिल पुत्र कामिल निवासी राधने वाली गली ऊचां सद्दीकनगर थाना लिसाडी गेट मेरठ की दिनदहाडे गोली मारकर हत्या जैसे जघन्य अपराध करने के सम्बध में वादी श्री फाजिल पुत्र कामिल निवासी उपरोक्त की तहरीर के आधार पर थाना लोहियानगर पर मु0अ0स0 579/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1) बीएनएस बनाम 1.इमरान पुत्र अबरार, 2.सलमान पुत्र इकबाल, 3.इकबाल पुत्र हमीद, 4.नवाब पुत्र यासीन, 5.सावेज पुत्र इकबाल, 6.हमजा पुत्र खालिद, 7.जुल कमर पुत्र अनीस के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था । आज दिनांक 03.10.2025 को थाना लोहियानगर व थाना लिसाड़ी गेट पुलिस व स्वॉट नगर टीम संयुक्त रूप से फंफूड़ा क्षेत्र में हत्या के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चेकिंग कर रही थी । इसी दौरान नरहाड़ा बाईपास पर दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से आते हुए दिखाई दिये, जिन्हे पुलिस द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया । मो0सा0 सवार द्वारा मो0सा0 को बिना रोके दौडाते हुए मो0सा0 पर पीछे बैठे अभियुक्त ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की । पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त जुलकमर पुत्र अनीस निवासी अलवी वाली गली, नूरानी मस्जिद के पास, थाना लिसाड़ी गेट मेरठ गोली लगने से घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, इसका साथी अभियुक्तगण हमजा पुत्र खालिद मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु काम्बिंग की जा रही है *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*जूल कमर पुत्र अनीस नि0 अलवी वाली गली नूरानी मस्जिद के पास थाना लिसाडी गेट मेरठ ।*बरामदगी का विवरणः-*एक अदद पिस्टल 32 बोर व दो अदद खोखा कारतूस 32 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर ।*अभियुक्त जूल कमर उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-*1.मु0अ0स0 579/25 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1) बीएनएस थाना लोहियानगर मेरठ 2.मु0अ0स0 586/25 धारा 109(1) बीएनएस व धारा 9(1)(A)(1)/25(2) A ACT थाना लोहियानगर मेरठ*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*1.प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र, थाना लोहियानगर, मेरठ2.प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, थाना लिसाडी गेट मेरठ3.उ0नि0 मनीष शर्मा प्रभारी स्वॉट टीम नगर मेरठ 4.उ0नि0 रामसमझ राणा थाना लोहियानगर, मेरठ5.उ0नि0 जुनैद अली थाना लोहियानगर, मेरठ6.उ0नि0 कृष्ण कुमार थाना लिसाडीगेट मेरठ7.है0का0 मोहित कुमार थाना लोहियानगर, मेरठ8.है0का0 रविन्द्र सिंह थाना लोहियानगर, मेरठ9.है0का0 दुर्वेश कुमार थाना लोहियानगर, मेरठ10.है0का0 ओपेन्द्र सिंह थाना लोहियानगर, मेरठ11.है0का0 विकासवीर थाना लोहियानगर मेरठ12.है0का0 महेश नागर थाना लोहियानगर मेरठ13.है0का0 राजकुमार थाना लिसडीगेट मेरठ 14.है0का0 योगेन्द्र थाना लिसाडीगेट मेरठ 15.का0 कपिल सिरोही थाना लिसाडीगेट मेरठ 16.है0का0 आशुतोष सिंह स्वॉट टीम नगर मेरठ17.है0का0 मनोज शर्मा स्वॉट टीम नगर मेरठ18.का0 विशाल सोलंकी स्वॉट टीम नगर मेरठ19.का0 विशाल सोलंकी स्वॉट टीम नगर मेरठ20.का0 पंकज कुमार स्वॉट टीम नगर मेरठ21.का0 दुष्यन्त यादव स्वॉट टीम नगर मेरठ
