हापुड़ में रामलीला कवरेज के दौरान पत्रकार के साथ दबंगों ने की बतामीजी,का वीडियो वायरल हुआ :

हापुड़ में रामलीला कवरेज के दौरान पत्रकार के साथ दबंगों ने की बतामीजी,का वीडियो वायरल हुआ :

हापुड़ में रामलीला कवरेज के दौरान पत्रकार के साथ दबंगों ने की बद्तमीजी,का वीडियो वायरल हुआ हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामलीला ग्राउंड में दशहरे पर्व पर चल रहे श्रीराम रामलीला महोत्सव के दौरान गुरुवार रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब इंडिया न्यूज़ चैनल के पत्रकार संजय त्यागी कवरेज कर रहे थे। इस वर्ष रामलीला महोत्सव में पहली बार पानी में तैरती हुई जलपरी प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसकी रिपोर्टिंग करने पहुंचे पत्रकार संजय त्यागी के साथ कुछ दबंगों ने गाली-गलौज कर अभद्रता की। घटना का वीडियो वहां मौजूद कैमरामैन ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पत्रकारों में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। पत्रकार संगठन एवं साथी मीडिया कर्मियों ने कहा कि कवरेज करना उनका अधिकार है और इस तरह की बदसलूकी अस्वीकार्य है। घटना को लेकर रामलीला समिति की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि जब सार्वजनिक मंच पर कवरेज कर रहे पत्रकार तक सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा। वहीं, पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं क्योंकि आयोजन स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा बल मौजूद होने के बावजूद यह घटना घटित हुई। अब देखना यह होगा कि दबंगों द्वारा पत्रकार के साथ की गई गाली-गलौज और बदतमीजी के वायरल वीडियो पर पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। फिलहाल, पत्रकारों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *