बारूद के ढेर पर सटला पुलिस ने मारा छापा पटाखा माफिया फरार बारूद बरामद :

बारूद के ढेर पर सटला पुलिस ने मारा छापा पटाखा माफिया फरार बारूद बरामद :

  • अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* शनिवार शाम के समय मवाना क्षेत्र के ग्राम सठला में मवाना यूपी जिला अधिकारी संतोष कुमार के निर्देशन में मवाना थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा चैकिग के दौरान चार घरो से पांच बोरी नलकी, चार बोरी बने अर्द्ध बने पटाखे बरामद किए गए इसके साथ ही एक बोरी में 20 किलोग्राम सफेद पाउडर (पोटेशियम नाइट्रेट) बरामद किया गया। एसएसपी मेरठ डॉक्टर विपिन ताडा के निर्देशों पर उप जिला अधिकारी मवाना तथा नायब तहसीलदार मवाना के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना मवाना के नेतृत्व में थाना मवाना पुलिस द्वारा चैंकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सठला में चार घरो वसीम पुत्र कमरुज्जमा निवासी ग्राम सठला, रहीशू पुत्र अमीर अहमद ग्राम सठला, नोशाद उर्फ लेण्डी पुत्र मुन्ना उर्फ अमानुल्ला ग्राम सठला, शाहिद पुत्र इजराइल ग्राम सठला के घरो से भारी मात्रा में पांच बोरी नलकी, चार बोरी बने अर्द्ध बने पटाखे कुल बजन 10 किलोग्राम व एक बोरी में 20 किलोग्राम सफेद पाउड़र बरामद किया गया। पुलिस दबिश से पूर्व सभी आरोपी अपना घर छोड़कर तथा ताला लगाकर भाग गये थे। देर रात्रि तक उनकी तलाश में दबिश अभियान चलाया गया। बरामद अवैध पटाखो के संबंध में थाना मवाना पर मुकदमा अपराध संख्या 390/2025 धारा 9B, (1) (b) विस्फोटक अधिनियम दर्ज किया गया। बरामद करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक धीरेन्द्र उपाध्याय,उप निरीक्षक मनोज शर्मा,उप निरीक्षक योगेश पाण्डेय,उप निरीक्षक भगवान सिंह, महिला उप निरीक्षक प्रीती शर्मा,हैड कांस्टेबल नरेन्द्र भाटी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *