रिपोर्ट लोकेश कुमार
मेरठ! श्री निखिल वत्स द्वारा मुझे (वकुल गोयल) को पार्टनरशिप का ऑफर दिया गया था जिसकेएवज में रूपये 50 लाख फ्लैट मालिक मीरापुर निवासी श्री मेहरचन्द के खाते में श्री निखिलवत्स द्वारा डाला गया किन्हीं करणों से डील न होने पर 3 दिवस के उपरान्त श्री मेहरचन्दद्वारा रूपये 50 लाख श्री निखिल वत्स की राशि वापस कर दिये गये। फिर श्री निखिल वत्सद्वारा मुझसे साकेत स्थित 61-ए में तृतीय तल पर एक फ्लैट का सौदा रूपये 6 करोड़ में किया गया जिसमें बतौर अग्रिम राशि रूपये 1.5 करोड़ मेरे बैंक खाते में दिये गए। ओर बैलेंस पैसे मांगने पर श्री निखिल वत्स द्वारा मना कर दिया गया ओर कहा कि अब मुझे फ्लैट नहीं चाहिये तब मैने कहा कि ठीक है मैं जल्द पैसे का इन्तेजाम कर आपका पैसा वापस करता हूँ, परन्तु मुझपर श्री निखिल वत्स व उनके पुत्र दक्ष वत्स द्वारा अनुचित पैसे देने का दबाव डाला गया मेरे मना करने पर उनके द्वारा मेरे घर पर गुण्डे भेजे गए तथा मुझे मुजफ्फरनगर से जान से मारने की धमकियां दी गई जिसकी लिखित शिकायत मेरे द्वारा एस.एस.पी. महोदय, डी.जी.पी. महोदय तथा थान: सिविल लाईन को की गई जिसका कुछ नहीं हुआ। आज श्री निखिल वत्स व उनके पुत्र द्वारा मेरे खिलाफ झूटी बाईट बनाकर उसके यूट्यूब परचलाकर मरी छवि को धूमिल किया गया व मुझे व मेरे परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ितकिया गया जिससे मैं व मेरा परिवार मानसिक रूप से प्रताड़ित है जबकि इस सम्पत्ती में मेरी पत्नि का कोई सम्बन्ध नहीं है तथा मुझे ब्लेकमेल करने के उद्देश्य से मेरी पत्नि का नामलिया गया है। यदि भविष्य में मेरे व मेरे परिवार साथ कोई अनहोनी होती है तो उसकेजिम्मेदार श्री निखिल वत्स व उनका पुत्र दक्ष वत्स होंगे।
